फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर देवास बस में आग लगी, यात्रियों ने उतर कर बचाई जान

Sat, 20 Jan 2024 04:02 PM IST
अभिषेक चेंडके Indore: इंदौर देवास बस में आग लगी, यात्रियों ने उतर कर बचाई जान

सार

बस में आग लगने की सूचना के बाद शिप्रा और मांगलिया पुलिस चौकी से पुलिस जवान पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमलकों के पहुंचने तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। एआईसीटीएसएल ने भी  एक टीम मौके पर भेजी है, जो आग लगने के कारण खोज रही है। 
विज्ञापन
बस में लगी आग। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास से इंदौर की तरफ लौट रही अटल इंदौर सिटी बस कंपनी की एक बस में शनिवार को आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे,लेकिन धुआं उठते देख ड्रायवर ने बस को एक तरफ खड़ा किया और यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा। कुछ ही देर में पूरी बस खाली हो गई। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। आग संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।

 

बस में आग लगने की घटना मांगलिया बायपास के समीप हुई। देवास से इंदौर के बीच प्रतिदिन चलने वाली बस के अगले हिस्से में अचानक धुंआ उठने लगा। धुआं बस में भी भर गया और अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, उनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। धुआ उठने पर ड्रायवर ने बस को रोका और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतारा। कुछ ही देर में बस के अगले हिस्से से आग की लपटे उठने लगी। तब तक बस से सभी यात्री उतर चुके थे। ड्रायवर की सूझबुझ के कारण बड़ा हादसा टल गया।

बस में आग लगने की सूचना के बाद शिप्रा और मांगलिया पुलिस चौकी से पुलिस जवान पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमलकों के पहुंचने तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। एआईसीटीएसएल ने भी एक टीम मौके पर भेजी है, जो आग लगने के कारण खोज रही है। बस में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है। सिटी बस कंपनी की दो बसों में पिछले साल भी आग लग गई थी और कुछ यात्री बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें