फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में युवती ने कहा-प्रेमी ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया, प्रेमी सहित छह लोगों पर केस

Sun, 10 Aug 2025 10:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

युवती ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया पर एक युवक से तीन साल पहले दोस्ती हुई थी। युवक ने अपना नाम फाइटर राजपूत बतायाा था। सालभर बाद उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। मुझे लगा कि वह राजपूत है। मैं शादी करने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन
इंदौर में धर्म परिवर्तन का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती ने प्रेमी और उसके परिजनों पर  आरोप लगाया है। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर परिवार के दबाव में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर दिया। विरोध करने पर उसे घर में कैद रखा गया और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना भी दी गई।

 

युवती ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया पर एक युवक से तीन साल पहले दोस्ती हुई थी। युवक ने अपना नाम फाइटर राजपूत बतायाा था। सालभर बाद उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। मुझे लगा कि वह राजपूत है। मैं शादी करने के लिए तैयार हो गई। युवक मुझे गुजरात ले गया। वहां उसने गुुजराती भाषा में कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। वहां दो दिन होटल में रखा गया और शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में वह अपने घर ले गया तो पता चला कि युवक का असली नाम सोहेल खान है। वह मुस्लिम है।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोहेल और उसके माता-पिता, भाई-बहन और अन्य रिश्तेदारों ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। उससे कलमा पढ़वाया गया और नया नाम सना फामिता रख दिया। फिर सोहेल से निकाह कर दिया। विरोध करने पर कमरे में आठ दिन तक कैद रखा। बाद में वह इंदौर आई शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर सोहेल खान उर्फ फाइटर राजपूत, उसके परिजन व निकाह कराने वाले मौलवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें