फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद ही ले गया अस्पताल

Mon, 12 Jan 2026 10:40 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों की शादी को आठ साल हो गए थे, लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
इंदौर में पत्नी की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की ही गला दबाकर जान ले ली। मामला 9 जनवरी की सुबह का है, लेकिन हत्या का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद हुआ।

विज्ञापन

शुभम नगर में रहने वाले माधव चौहान का घर पर पत्नी सुमित्रा से झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर माधव ने सुमित्रा का गला दबा दिया। जब सुमित्रा बेसुध हो गई और उनसे प्रतिक्रिया देना बंद कर दी तो पति डर गया। इसके बाद उसे इलाज के बहाने एमवाय अस्पताल ले गया और डाॅक्टरों से कहा कि पत्नी की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया और चोट के निशान नज आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। दूसरे दिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट ने पूरी कहानी साफ कर दी। रिपोर्ट में पता चला कि सुमित्रा के शरीर पर मारपीट के निशान थे और उसकी मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने पति माधव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती के आगे माधव ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल पाया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

 

जांच कर रहे पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी माधव पत्नी से लंबे समय से नाराज था। उसने हत्या की जो वजह बताई वह हैरान करने वाली थी। माधव का कहना था कि शादी के करीब आठ साल बीत जाने के बाद भी सुमित्रा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं होती थी। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर तनाव रहता था। 9 जनवरी की सुबह भी इसी बात पर बहस हुई और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें