फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नाले पर तान दिए थे मकान, नगर निगम ने 21 मकान तोड़कर ठीक किया नाले का बहाव

Thu, 05 Feb 2026 04:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की रावजी बाजार बस्ती से नगर निगम ने 20 से ज्यादा मकान तोड़े। लोगों ने नाले की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए थे। रहवासियों ने मुहिम का विरोध किया और समय देने की मांग की, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले ही काफी समय दिया जा चुका है।
विज्ञापन
नाले किनारे के अतिक्रमण हटाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें नदी-नालों के किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। इस कारण बारिश के प्राकृतिक बहाव बाधित हो जाता है और घरों में पानी घुसने लगता है। इसे देखते हुए नगर निगम ने वर्षाकाल से पहले ही नालों पर बने निर्माणों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार को रावजी बाजार क्षेत्र में 21 मकान तोड़े गए। कई वर्षों से नाले पर अतिक्रमण किया गया था। इसकी देखा देखी अन्य लोगों ने भी नाला घेरना शुरू कर दिया था। रहवासियों ने मुहिम का विरोध किया और समय देने की मांग की, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले ही काफी समय दिया जा चुका है।

नोटिस जारी होने के बाद पर्याप्त समय था अतिक्रमण हटाने का, लेकिन स्वेच्छा से नहीं हटाए गए। गुरुवार सुबह रिमूवल टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। अफसर ने रहवासियों को कहा कि वे मकानों के भीतर रखे सामान को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रख दें। पौन घंटे बाद जेसीबी ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान अफसरों के साथ रावजी बाजार थाने का पुलिस बल भी था। तीन जेसीबी की मदद से दो घंटे में नाले किनारे के हिस्सों को तोड़ा गया। इसे बाद नाले का पाट चौड़ा नजर आया। दरअसल पिछले दिनों अफसरों ने इस हिस्से का दौरा किया था। बड़े पैमाने पर अतिक्रमण नजर आने पर सर्वे किया गया था और 21 मकानों का अतिक्रमण पाया गया था। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी वैभव देवलासे, भवन निरीक्षक आराधना शुक्ला, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे एवं अन्य उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें