फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: गणेश पंडाल में दिखा जेन -जी का रंग, इंदौर में आस्था के साथ युवाओं के विचारों का मंच

Tue, 15 Sep 2026 08:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोशल मीडिया और कॉलेज कैंपस से आगे बढ़कर जेन-जी अब आस्था और परंपरा के मंचों पर भी अपनी नई सोच दर्ज करा रही है। इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप चौक के राजा गणेश पंडाल को इस बार खास जेन-जी थीम पर सजाया गया है।
विज्ञापन
इंदौर में जेन-जी थीम पर गणेश पंडाल - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जेन-जी आज सिर्फ सोशल मीडिया, कॉलेज कैंपस और राजनीतिक बहसों तक सीमित नहीं है। उसकी मौजूदगी अब उन जगहों पर भी दिखाई देने लगी है, जहां परंपरा और आस्था केंद्र में होती है। इंदौर का एक गणेश पंडाल जो देश में अनोखा उदाहरण बन गया है।

विज्ञापन

युवा पंडाल में लगाए गए वॉल पर अपने विचार लिख रहे हैं। - फोटो : amarujala

शहर के पश्चिमी क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के राजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश पंडाल को इस बार Gen Z की सोच, भाषा और भागीदारी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पंडाल की थीम में युवाओं के विचार, उनके सवाल और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी सोच को जगह दी गई है।

विज्ञापन

जेन-जी थीम पर गणेश पंडाल - फोटो : amarujala

इस पंडाल की खासियत सिर्फ इसकी सजावट नहीं, बल्कि इसका इंटरैक्टिव अंदाज है। यहां आने वाले युवा पंडाल में लगाए गए वॉल पर अपने विचार लिख रहे हैं। यानी दर्शक सिर्फ देखने वाले नहीं, बल्कि इस पूरी थीम का हिस्सा बन रहे हैं। गणेशोत्सव को युवाओं की बदलती सोच और संवाद से जोड़ा जाए।

 

यहां बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। कोई अपने विचार लिख रहा है, कोई सवाल छोड़ रहा है तो कोई सामाजिक बदलाव को लेकर अपनी बात दर्ज कर रहा है। इस तरह गणेश पंडाल धीरे-धीरे एक तरह के ‘वॉल ऑफ थॉट्स’ में बदलता नजर आ रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें