नशा मुक्ति अभियान में अतिथियों का स्वागत किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के ग्रामीण इलाकों में नशा मुक्त करने की पहल के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसी तारतम्य में खुड़ैल (खुर्द) ग्राम सभा में निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को नशे की लत से दूर रहने की समझाइश दी गई। करीब 127 मरीज इस कैंप में शामिल हुए, जिनका परीक्षण भी किया गया। 56 लोग गुटका, 34 मरीज़ शराब और 4 स्मैक के आदी थे। इस कैम्प की टीम में डॉ. राम गुलाम राजदान, राज हर्षवर्धन, डॉ. आदित्य श्रीवास्तव मनोरोग विभाग और नेत्र रोग, स्त्री और सर्जरी विभाग के रेसिडेंट डॉक्टर्स ने भाग लिया।
शिविर आयोजक नशा रोग एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि इस क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का नशा मुक्ति अभियान एक सार्थक पहल है। नशे के खिलाफ मुहिम यह मददगार साबित होगी। खासतौर पर युवा वर्ग को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नशा मुक्ति को लेकर सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं। नशे की लत में बर्बाद होते युवाओं को जागरूक करना सबसे जरूरी है। कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खुड़ैल ग्राम में सरपंच पुष्पा ने इस आयोजन मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।