फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पांच लाख के नोटों से पहली बार इंदौर की अन्नपूर्णा माता का श्रृंगार, भक्तों ने सौंपी नोटों की गड्डियां

Wed, 30 Oct 2024 07:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गर्भगृह को नोटों से सजाने के लिए तीन दिन का समय लगा। इसके लिए कड़क नोटों का इस्तेमाल किया गया। भक्तों द्वारा जमा कराए गए नोटों को रंगों के हिसाब से सजाया गया। तीन दिन तक मंदिर में नोटों का श्रृंगार रहेगा।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा माता मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा माता मंदिर में दीपावली पर मंदिर के गृभगृह के श्रृंगार में नोटों का इस्तेाल किया गया। मंदिर की तीन मूर्तियों के आसपास पांच सौ, दो सौ, पचास और 20 के नोटो का इस्तेमाल किया गया।नोटों के रंगों के कारण श्रृंगार भी भक्तों को लुभा रहा है। मंदिर में पहले कभी भी सजावट में नोटों का इस्तेमाल नहीं किया गया।

 

अन्नपूर्णा मंदिर शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। सालभर पहले मंदिर परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से नया मंदिर तैयार हुआ।मकराना के मार्बल से बने मंदिर के निर्माण में तीन साल का समय लगा था। अवधेशानंद महाराज की मौजूदगी में मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

 

तीन दिन लगे सजावट में

गर्भगृह को नोटों से सजाने के लिए तीन दिन का समय लगा। इसके लिए कड़क नोटों का इस्तेमाल किया गया। भक्तों द्वारा जमा कराए गए नोटों को रंगों के हिसाब से सजाया गया। तीन दिन तक मंदिर में नोटों का श्रृंगार रहेगा।

विज्ञापन



इसके बाद भक्तों को वह पैसा बरकत के तौर पर वापस लौटा दिया जाएगा। दीपावली के त्यौहार के उपलक्ष्य में मंदिर में 11 हजार दीप भी जलाए जाएंगे। इसके अलावा गुरुवार को 56 भोग भी लगाया जाएगा। मंदिर में फूल बंगला भी सजाया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें