फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में अग्नि सुरक्षा की अनदेखी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ बिल्डिंगें सील कीं

Thu, 09 Apr 2026 03:27 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में ब्रजेश्वरी एनएक्स अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शहरभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू करते हुए अधिकारियों ने कई बिल्डिंगों में खामियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है।
विज्ञापन
शोरुम सील करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजेश्वरी एनएक्स अग्निकांड के बाद प्रशासन को फिर शहर में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों की चिंता सताने लगी और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। अलग-अलग टीमें बनाकर बिल्डिंगों की जांच की जा रही है। गुरुवार को गीताभवन और भंवरकुआं क्षेत्र में बिल्डिंगों की जांच की गई। कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के उपकरण नहीं पाए गए। अधिकारियों ने उन्हें सील कर दिया।

विज्ञापन


सबसे पहले टीम गीता भवन पहुंची। यहां तल मंजिल पर कार और दोपहिया वाहनों के शोरूम हैं। उनमें फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं मिले। अधिकारियों ने शोरूम में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकलने के लिए कुछ समय दिया। इसके बाद शटर गिराकर शोरूम सील कर दिए गए। यहां दो अन्य बिल्डिंगों के खिलाफ भी सील करने की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा भंवरकुआं क्षेत्र में भी चार बिल्डिंगों को सील किया गया। आपको बता दें कि इंदौर के ब्रजेश्वरी क्षेत्र में एक बंगले में आग लगने की वजह से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दो माह में आठ से ज्यादा अग्निकांड के हादसे हो चुके हैं। गर्मी के दिनों में ये हादसे ज्यादा बढ़ जाते हैं। इंदौर में तीन माह पहले एक पेंट हाउस में आग लगने से एक कारोबारी की भी मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें