फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: राजवाड़ा की पीर गली की बिल्डिंग में आग, फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में करना पड़ी मशक्कत

Sat, 02 Nov 2024 07:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आग लगने के बाद आस पड़ोस की बिल्डिंग के लोग भी घबरा गए थे,क्योकि गली में सभी बिल्डिंगें जुड़कर बनाई गई है। दमकलों की पानी की बौछार से लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग के कारण दफ्तर में रखे उपकरण, फर्नीचर व दस्तावेज जल गए।
विज्ञापन
पीर गली में एक बिल्डिंग में आग लग गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की घनी बसाहट वाले क्षेत्र राजवाड़ा की पीर गली में शनिवार को एक बिल्डिंग में आग लग गई। जोशी क्रिेएशन नाम की चार मंजिला बिल्डिंग में दफ्तर संचालित होते है।

 

आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। संकरी गली होने की वजह से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में मुश्किल आई,क्योकि गली में पानी के बड़े टैंकर और दमकल आसानी से नहीं जा पा रही थी। गली में खड़े दो पहिया वाहनों को हटाने के बाद घटनास्थल तक पानी के टैंकर पहुंचे।

 

आग दोपहर तीन बजे लगी। तीसरी मंजिल से लोगों ने धुआं उठते देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। 20 मिनिट के बाद दमकलें मौके पर आ गई और तीसरी मंजिल पर लगी आग को काबू किया।

 

आग लगने के बाद आस पड़ोस की बिल्डिंग के लोग भी घबरा गए थे,क्योकि गली में सभी बिल्डिंगें जुड़कर बनाई गई है। दमकलों की पानी की बौछार से लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग के कारण दफ्तर में रखे उपकरण, फर्नीचर व दस्तावेज जल गए। पानी के दो टैंकरों की मदद से आग पर पुरी तरह काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें