फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के पटेल मार्केट में आतिशबाजी के गोदाम में लगी आग, हुए धमाके

Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक गोदाम में आग लगने की घटना हुआ। पुलिस जवानों ने ट्रैफिक रोका। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दमकलें आ गई। आग की तेज लपटे देख दूसरे दुकानदारों ने सामान खाली करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
इंदौर के पटेल मार्केट में आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खजराना क्षेत्र के पटेल मार्केट के एक गोदाम में आग लग गई। आग के कारण एक कार भी जल गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी आंच सड़क तक आ रही थी। इस कारण ट्रैफिक तक रोकना पड़ा। जिस गोदाम में आग लगी, उसमें शादी व इवेंट में की जाने वाली आतिशबाजी का सामान रखा था। आग लगते ही जोरदार धमाके होने लगे। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया। यदि आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। कुछ ही दूर पर एक पेट्रोल पंप भी था।

विज्ञापन


आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन रह-रहकर हो रहे धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेडकर्मी भी धमाकों के कारण दूर से पानी की बौछार मार रहे थे। आग क्यों लगी। इसका पता नहीं चल सका। सभंवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

शाम को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली तो खजराना थाने के पुलिस जवान मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने पहले ट्रैफिक रोका। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दमकलें आ चुकी थी। आग का भयावह रुप देख दूसरे दुकानदारों ने सामान खाली करना शुरू कर दिया था,क्योकि आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। गोदाम टीन शेट का था, इस कारण आग पर काबू पाने में ज्यादा समय नहीं लगा।

चारों तरफ से पानी की बौछार होने के कारण आग आस पास फैलने से बच गई। आग लगने से जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लाखों के उपकरण व आतिशबाजी जल गई। विवाह और बारात में लगने वाले पायरो व आधुनिक आतिशबाजी के उपकरण गोदाम में रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें