फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू यादव ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी पहचान, आंबेडकर की फोटो लगाई

Wed, 29 Jan 2025 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पार्षद कालरा कांड में पुलिस ने चालीस से ज्यादा आरोपी बनाए है। अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। 25 जनवरी को घटना के मुख्य आरोपी अवि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद चार दिन से कोई नई गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जीतू यादव अब ले रहा आंबेडकर का सहारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह साल के लिए भाजपा संगठन से बाहर किए गए पार्षद जीतू यादव की राजनीतिक भविष्य अब अंधेरे है। अब यादव ने बाबा साहेब आंबेडकर का सहारा ले लिया है। अपने फेसबुक अकाउंट से जीतू ने भाजपा का बैकग्राउंड हटाते हुए साॅची का स्तूप और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो लगाई है। इसके अलावा जीतू अपने सरनेम में यादव के साथ जाटव भी लिखने लगा है।

विज्ञापन


जीतू ने पुलिस थाने पहुंचकर वाइस सैंपल तो दे दिए, लेकिन उस पर प्रकरण दर्ज होने का खतरा भी बना हुआ है,क्योकि यदि यह साबित हो जाता है कि समर्थकों को यादव ने कालरा के घर हमले के लिए भेजा था तो षड़यंत्र करने के मामले में उसे आरोपी बनाया जा सकता है।

वाहन सुविधा बंद, फोन और वायरलैस सेट लौटाया

महापौर परिषद सदस्य बनाए जाने पर नगर निगम में वाहन और प्रतिमाह 100 लीटर से ज्यादा डीजल सुविधा दी जाती है। इसके अलावा मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और लैपटाॅप भी जीतू को दिया गया था। वह भी जीतू ने लौटा दिया है।

विज्ञापन

चार दिन से नई गिरफ्तारी नहीं

पार्षद कालरा कांड में पुलिस ने चालीस से ज्यादा आरोपी बनाए है। अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। 25 जनवरी को घटना के मुख्य आरोपी अवि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद चार दिन से कोई नई गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हो पाई है।

इस मामले में अभी एक भी आरोपी की जमानत नहीं हुई है। सभी आरोपी जेल में बंद है। उधर यादव ने आवाज के जो नमूने पुलिस को दिए है। उसकी जांच पुलिस लैब में कराएगी। कालरा के साथ फोन पर हुए विवाद से उसका मिलान किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें