भमोरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए गए।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर मेें यह पहला मौका है जब एक साथ मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम शुरू होने जा रहा है। 450 करोड़ की लागत से बनने वाली इन सड़कों से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। हाल ही में एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के कुशवाह नगर,बांगड़दा मार्ग से ढाई सौ से ज्यादा अतिक्रमण हटाए जा चुके हैै। भागीरथपुरा, नेहरू नगर,खजराना क्षेेत्र से अतिक्रमण हटाने में नगर निगम को परेशानी भी आएगी।
डेढ़ सौ से ज्यादा मकान बाधक
स्वदेशी मिल ब्रिज से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक 9 साल पहले इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-4 रोड बनाई थी। अब यह सड़क एमआर-10 ब्रिज तक बनना है, लेकिन सबसे बड़़ी बाधा भागीरथपुरा बस्ती है।
यहां डेढ़ सौ से ज्यादा निर्माण टूटना है। दो माह पहले कान्ह नदी किनारे बसें लोगों को नगर निगम नोटिस थमा चुका है। अब सड़क बनाने के लिए यहां बाधक निर्माण तोड़ने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को भमोरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए। यहां भी सड़क चौड़ी होना है।
इसी तरह अटल गेट से पलासिया तक भी दोनों तरफ सड़क में 100 से ज्यादा बाधक निर्माण हैै। उन्हें हटाना भी मुश्किल भरा होगा। सुभाष मार्ग से रामबाग ब्रिज तक सड़क के लिए दस साल पहले सर्वे हुआ था, लेकिन लोगों के विरोध के कारण सड़क नहीं बन पाई। भोई मोहल्ला और जिंसी क्षेत्र में सड़क काफी संकरी है। अब इस सड़क के निर्माण के टेंडर भी जारी हो गए है। अगले माह से नगर निगम सड़कों के लिए बाधक निर्माणों को हटाने की मुहिम चला सकता है।