| विधानसभा | जीते | हारे | अंतर | पिछले विधायक, जीत का अंतर |
| एक | कैलाश विजयवर्गीय | संजय शुक्ला | 57719 | संजय शुक्ला - 8163 |
| दो | रमेश मेंदोला | चिंटू चौकसे | 107047 | रमेश मेंदोला - 71011 |
| तीन | गोलू शुक्ला | पिंटू जोशी | 14757 | आकाश विजयवर्गीय - 5751 |
| चार | मालिनी गौड़ | राजा मांधवानी | 69837 | मालिनी गौड़ - 43090 |
| पांच | महेंद्र हार्डिया | सत्यनारायण पटेल | 15404 | महेंद्र हार्डिया - 1133 |
| राऊ | मधु वर्मा | जीतू पटवारी | 35522 | जीतू पटवारी - 5703 |
| महू | ऊषा ठाकुर | अंतरसिंह दरबार | 34392 | ऊषा ठाकुर - 7157 |
| सांवेर | तुलसी सिलावट | रीना बौरासी सेतिया | 68854 | तुलसी सिलावट - 53000 |
| देपालपुर | मनोज पटेल | विशाल पटेल | 13698 | विशाल पटेल - 9044 |
इंदौर में भाजपा नेताओं ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। भाजपा के रमेश मेंदोला ने विधानसभा दो से 1 लाख सात हजार वोटों से जीत दर्ज की तो कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा एक से 58 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटें सभी भाजपा के खाते में आ गई हैं। तीन नंबर से गोलू शुक्ला 14 हजार वोटों से, चार नंबर में मालिनी गौड़ 69 हजार से, पांच में महेंद्र हार्डिया 23761 से, महू में ऊषा ठाकुर ने 34392 से, राऊ में मधु वर्मा ने 35522 से, सांवेर में तुलसी सिलावट ने 68854 से और देपालपुर में मनोज पटेल ने 13698 मतों से जीत दर्ज की है।
इंदौर की आठ विधानसभा सीट पर जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर जगह जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शहर में बाइक रैलियां निकाली जा रही हैं। लड्डू बांटे जा रहे हैं, जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ता पटाखे फोड़ रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता की और पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी को इस जीत का श्रेय दिया।
देपालपुर से मनोज पटेल 14 हजार वोट से जीत गए हैं। यहां पर उन्होंने कांग्रेस के विशाल पटेल को हराया है। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय था। निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को भी यहां पर 35 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
इंदौर में रमेश मेंदोला ने एक लाख पांच हजार से एेतिहासिक जीत दर्ज की है। विधानसभा दो से उन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को हराया है। वहीं भाजपा की मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला ने भी जीत दर्ज कर ली है।
बहुत देर के बाद कांग्रेस एक सीट पर आगे हुई है। इंदौर की विधानसभा पांच पर सत्यनारायण पटेल भाजपा के महेंद्र हार्डिया को पीछे करने में सफल रहे हैं और उन्होंने 3 बजे तक 6 हजार वोट की लीड बनाई है। इसके अलावा सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
दोपहर 2.30 बजे तक आए परिणाम के बाद कैलाश विजयवर्गीय 28 हजार, रमेश मेंदोला 70 हजार, गोलू शुक्ला 4 हजार, मालिनी गौड़ 68 हजार, महेंद्र हार्डिया 6 हजार, मधु वर्मा 14 हजार, तुलसी सिलावट 24 हजार, ऊषा ठाकुर 21 हजार, मनोज पटेल 6 हजार वोटों से आगे हैं। इनमें एक भी कांग्रेस का नेता बढ़त नहीं ले पाया है। सभी 9 सीट पर भाजपा विशाल जीत की ओर अग्रसर है।
इंदौर में सभी सीटों पर भाजपा भारी बहुमत ले रही है। कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला जैसे दिग्गज नेताओं ने एकतरफा मत हासिल किए हैं। कांग्रेस के खाते में एक भी सीट जाती नजर नहीं आ रही है। भाजपा कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नीचे सभी सीटों के परिणाम दिए हैं। देखिए भाजपा नेताओं ने हर सीट पर किस तरह से बढ़त बनाकर रखी है।
भाजपा के सभी बड़े नेता भारी बहुमत के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के नेताओं को सभी विधानसभा क्षेत्र में हार मिल रही है। सबसे अधिक 41000 मतों से रमेश मेंदोला आगे चल रहे हैं और कैलाश विजयवर्गीय ने भी 23000 मतों की बढ़त बनाई हुई है।
मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित जिले इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। शुरुआत में तीन नंबर सीट पर कांग्रेस के पिंटू जोशी आगे चल रहे थे लेकिन कुछ देर के बाद वह भी पीछे हो गए और भाजपा के सभी नेता कांग्रेस के नेताओं के ऊपर भारी बढ़त बनाए हुए हैं। कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, तुलसी सिलावट, मधु वर्मा, मनोज पटेल और उषा ठाकुर सभी भारी मतों से आगे चल रहे हैं।
इंदौर में भाजपा नेताओं ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 9 में से 8 सीट पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है और एकमात्र पांच नंबर विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। रमेश मेंदोला ने तो एक लाख सात हजार मतों से जीत हासिल की है। इंदौर Indore के नेहरू स्टेडियम में मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों MP Election 2023 Result की मतगणना की जा रही है। Indore Election Live Result के अंतर्गत इंदौर की 9 विधानसभा सीटों के परिणामों की मतगणना यहां पर हो रही है। सुबह 8 बजे से यह काम शुरू हुआ और सुबह 6 बजे स्ट्रांग रूम खोले गए। मतगणना के लिए विधानसभा Vidhansabha क्षेत्रवार 9 कक्ष तैयार किए गए हैं। सर्वप्रथम 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती counting का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद ईवीएम के माध्यम से मतों की गिनती प्रारंभ हुई। Congress और BJP के नेताओं ने पूरी काउंटिंग पर नजर रखी।