देश के कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों व ब्रिजों के निर्माण का ठेका लेने वाले पाथ इंडिया ग्रुप पर मंगलवार को ईडी की टीम ने छापा मारा है। अलग-अलग ठिकानों पर मारे गए छापे में पुलिस को हवाला और मनी लाॅड्रिंग के सोर्स मिले हैं। इसके लिए टीम नें दस्तावेजों के अलावा लैपटाॅप व अन्य डिजिटल उपकरणों को जब्त किया है।
ये खबर भी पढ़ें :DAVV रैगिंग कांड में सनसनीखेज खुलासा, नेपाल जैसे जेन-जी प्रोटेस्ट की हो रही थी तैयारी
इस ग्रुप का मुख्यालय महू में है। सुबह अलग-अलग गाडि़यों में टीम मुख्यालय के अलावा ग्रुप के डायरेक्टरों के घर एक साथ पहुंची और दस्तावेज जब्त किए। इस कंपनी के एमडी नितिन अग्रवाल हैं। इसके अलावा नीति अग्रवाल, सक्षम, निपुण व संतोष अग्रवाल डायरेक्टर हैं। इस छापे को अनिल अंबानी के लोन घोटाले की जांच से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
अफसरों को यह अंदेशा है कि अनिल अंबानी की एक कंपनी का पाथ ग्रुप के साथ कुछ निर्माण कार्यों में समझौता है। पाथ इंडिया ने इंदौर में एमआर-10 ब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग, इंदौर-खलघाट, इंदौर-मंडलेश्वर मार्ग सहित कई काम किए है। इस ग्रुप पर दस साल पहले आयकर छापा मारा गया था, तब भी टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। मंगलवार सुबह से जारी सर्चिंग दोपहर तक जारी रही।