फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:राजवाड़ा क्षेत्र में कल से सात दिन ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा रहेंगे प्रतिबंधित

Fri, 24 May 2024 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बैठक में शाम के समय कई चौराहों पर यातायात बाधित होने का मुद्दा उठा। बैठक में बताया गया कि लवकुश चौराहे पर शाम को अक्सर जाम लगता है,क्योकि दोनों तरफ सर्विस रोड पर ठेले, गुमटियों का अतिक्रमण है। वहां आने वाले ग्राहक मुख्य मार्ग पर वाहन पार्क करते है।
विज्ञापन
राजवाड़ा क्षेत्र के आसपास रिक्शा रहेंगे प्रतिबंधित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंदौर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में ट्रैफिक विभाग, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। इसमें फैसला लिया गया कि राजवाड़ा क्षेत्र में ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा के कारण यातायात बाधित होता है। इसलिए शनिवार से सात दिनों तक राजवाड़ा तक उनके आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन

राजवाड़ा पर अगले सात दिन तक इस प्रयोग का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद फिर फैसला लिया जाएगा। बैठक में शहर के 30 मार्गों पर चर्चा हुई। जहां ट्रैफिक इंजीनियरिंग, लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण, पोल शिफ्टिंग जैसे कार्य नहीं होने के कारण यातायात बाधित होता है। कलेक्टर आशीष सिंह ने विभागों से दो माह के भीतर काम पूरे करने को कहा है।
रात दस बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित नवलखा क्षेत्र में शाम 4 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश हो जाता है। इस कारण वहां यातायात बाधित होता है। समिति ने फैसला लिया कि शाम 4 से रात 10 बजे तक क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री नहीं हो सकेगी। दूसरे शहरों तक जाने वाली बसें रात आठ से नौ बजे के बीच शहर के कई मार्गों पर रुकते हुए यात्री बैठाती है। इससे भी यातायात बाधित होता है। इन बसों के व्यवस्थापन को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण जाम
बैठक में शाम के समय कई चौराहों पर यातायात बाधित होने का मुद्दा उठा। बताया गया कि लवकुश चौराहे पर शाम को अक्सर जाम लगता है, क्योंकि दोनों तरफ सर्विस रोड पर ठेले, गुमटियों का अतिक्रमण है। वहां आने वाले ग्राहक मुख्य मार्ग पर वाहन पार्क करते हैं। इस कारण यातायात के लिए जगह कम बचती है। चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, पाटनीपुरा, मालवा मिल और सयाजी चौराहे पर लगने वाले जाम को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें