फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मछली बन गई जानलेवा! बच्चे के गले में फंसी, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जिंदगी

Thu, 09 Apr 2026 10:14 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक साल के बच्चे के गले में फंसी मछली को डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर बाहर निकाला। खजराना क्षेत्र में एक्वेरियम की सफाई के दौरान खेलते समय मछली अचानक बच्चे के मुंह में चली गई और गले में फंस गई, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के गले में फंसी मछली को सर्जरी कर बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। मछली के गले में फंसने से बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। यह घटना खजराना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, खजराना क्षेत्र में एक परिवार के सदस्य एक्वेरियम की सफाई कर रहे थे और मछलियों को जाली में रखा गया था। जाली के पास ही एक साल का बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान एक बड़े बच्चे ने एक मछली को हाथ में लिया। तभी अचानक एक मछली उछलकर छोटे बच्चे के मुंह में चली गई और उसके गले में फंस गई।

विज्ञापन


सांस लेने में हुई दिक्कत

बच्चा जब जोर जोर से रोने लगा तो परिजनों को घटना का पता चला। मछली गले में फंसकर फड़फड़ाने लगी, जिससे बच्चे की श्वास नली में रुकावट हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। बताया गया कि गले में फंसी मछली गोरामी प्रजाति की थी, जिसकी लंबाई लगभग तीन इंच और चौड़ाई डेढ़ इंच थी।

ये भी पढ़ें- MP की एक और सोनम: 11 साल की शादी पर भारी पड़ा नौ साल का प्यार, आशिक के साथ दस दिन पहले रच ली थी खौफनाक साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने तुरंत किया ऑपरेशन

परिजन बच्चे को तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। तीन डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन की तैयारी की। मछली गले में फंसने के बाद भी कुछ देर तक जिंदा थी और उसके फड़फड़ाने से बच्चे के स्वरयंत्र को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया था। करीब आधे घंटे चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक मछली को बच्चे के गले से बाहर निकाल लिया। सर्जरी के बाद बच्चा सामान्य रूप से सांस लेने लगा है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें