फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: महू की जानापाव की पहाड़ी की सूखी घास में आग,पहाड़ पर छाए धुएं के बादल

Thu, 23 Apr 2026 10:50 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के समीप महू स्थित जानापाव की पहाड़ी पर गुरुवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल गई और पहाड़ी का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया, जिससे दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई देने लगे।
विज्ञापन
जानापाव की पहाड़ी पर आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप महू में जानापाव की पहाड़ी में गुरुवार शाम आग लग गई। आग से पहाड़ी क्षेत्र में धुएं के बादल दिखाई देने लगे। पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री मोहन यादव जानापाव आए थे और उन्होंने इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की बात कही थी, लेकिन जानापाव की पहाड़ी पर हर साल आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को लगी आग की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।आग रात को पहले सूखी झाड़ियों में लगी। इसके बाद पहाड़ी क्षेत्र में तेजी से आग फैली।

रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों को दूर से ही पहाड़ी पर लगी आग नजर आ रही थी। कुछ ही देर में पहाड़ी के बड़े हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए पहुंचे, लेकिन पहाड़ी के दुर्गम रास्तों पर आग बुझाने के उपकरण ले जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, हालांकि देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं फिर भी वातावरण में नजर आता रहा। आग क्यों लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने से पहाड़ों के कितने पेड़ जले और जैव विविधता को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वन विभाग की टीम करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें