फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के एमवाय अस्पताल का डाॅक्टर लापता, देर रात साथी डाक्टरों ने किया हंगामा

Sat, 14 Sep 2024 01:21 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना के बाद डाॅक्टर हेमंत को आपरेशन थिएटर की ड्यूटी से मुुक्त कर दिया गया था इससे वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। गुरुवार दोपहर वे छात्रवास से निकल गए। उनका मोबाइल भी रुम में ही था। साथियों को लगा कि वे धार गए, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
एमवाय अस्पताल का डाॅक्टर लापता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक डाक्टर हेमंत कुमार गिरवाल लापता हो गए है। बुधवार को डाॅक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था और कमेटी ने उसने सार्वजनिक माफीनामा लिखवाया था।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बाद डाक्टर तनाव में थे। इसके बाद वे लापता हो गए। इसके बाद उनके साथी डाक्टरों ने अस्पताल मेें हंगामा किया। हेमंत मूलत: धार के है और इंदौर में मेडिकल छात्रवास में रहते है। हेमंत तीन दिन पहले एक सीनियर महिला डाक्टर से टकरा गए थे। इसके बाद महिला डाक्टर ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें खूब डांटा था और छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। यह मामला कमेटी के सामने पहुंचा था और कमेटी ने डाॅक्टर से लिखित माफीनामा लिखवाया था।

 

ड्यूटी से मुक्त करने पर अपमानित महसूस किया

इस घटना के बाद डाॅक्टर हेमंत को आपरेशन थिएटर की ड्यूटी से मुुक्त कर दिया गया था इससे वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। गुरुवार दोपहर वे छात्रवास से निकल गए। उनका मोबाइल भी रुम में ही था। साथियों को लगा कि वे धार गए, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। उनके रुम से एक लेटर भी मिला। जिसमें उन्होंने खुद के साथ हुए घटनाक्रम का जिक्र किया है।


दरअसल छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद डाक्टर ने कमेटी के समक्ष कहा था कि धक्का जानबूझ कर नहीं लगा। यह एक मानवीय भूल थी। छेड़छाड़ के आरोप गलत है, लेकिन कमेटी ने नहीं माना और लिखित माफीनामा लिखवाया। शुुक्रवार रात साथी डाक्टर वरिष्ठ डाक्टरों से मिले अौर कहा कि डाॅ.हेेमंत पर लगे आरोपों की निक्षपक्ष जांच होना चाहिए। यदि वे नहीं मिलते है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें