फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बड़े कट आउट और होर्डिंगों में दिग्विजय-नाथ नदारद, दूसरी पंक्ति के नेताओं ने कमान रखी अपने हाथों में

Mon, 27 Jan 2025 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंच के सामने एनएसयूआई के कार्यकर्ता झंडे दिखाकर नारेबाजी कर रहे थे।यह देखते हुए दिग्विजय सिंह ने माइक संभाला और कहा कि ए एनएसयूआई के लड़कों...झंडे नीचे करो। तुम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात नहीं मान रहे हो।
विज्ञापन
कट आउट से बड़े नेता गायब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को महू में हुई कांग्रेस की रैली में खुद का नाम चमकाने की होड़ और गुटबाजी भी नजर आई। मंच के सामने नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को डांटने खुद दिग्विजय सिंह को माइक संभालना पड़ा।

विज्ञापन

आमसभा स्थल पर डोम के सामने नेतागणों के कटआउट लगे थे। उनमें जीतू पटवारी, सज्जन वर्मा, उमंग सिंघार, अरुण यादव, कमलेश्वर सिंह के कटआउट नजर आए, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमल नाथ के कटआउट गायब रहे। दोनों वरिष्ठ नेता होर्डिंगों व बैनरों में भी ज्यादा नजर नहीं आए। कुल मिलाकर आयोजन की कमान कांग्रेस की तैयार हो चुकी दूसरी लाइन के नेताओं के हाथों में थी। मंच पर भी वे राहुल व अन्य बड़े नेताओं के इर्द-गिर्द नजर आए। मंच से प्रदेश के दो नेताओं पटवारी और सिंघार को ही भाषण का मौका मिला।
 
एनएसयूआई के लड़कों...झंडे नीचे करो
मंच के सामने एनएसयूआई के कार्यकर्ता झंडे दिखाकर नारेबाजी कर रहे थे। इससे मंच पर मौजूद नेता भाषण नहीं दे पा रहे थे। यह देखते हुए दिग्विजय सिंह ने माइक संभाला और कहा कि एनएसयूआई के लड़कों...झंडे नीचे करो। तुम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात नहीं मान रहे हो। क्या तुम आयोजन बिगाड़ने आए हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करना बंद की।
विज्ञापन


भाजपा ने ली चुटकी
सिंह का वीडियो वारयल होने के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने चुटकी ली और कहा कि पटवारी खुद कहते है, कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर है। जो आयोजन में नजर आया। उन्होंने मंच से राहुल द्वारा पटवारी का नाम नहीं लिए जाने पर कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही राहुल पटवारी से नाराज है। यह मंच पर भी नजर आई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें