फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एक साथ दो परीक्षाएं देना पड़ी, फिर भी इंदौर की बेटी ने दसवीं में लाए 99.4 प्रतिशत अंक

Sat, 18 Apr 2026 06:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की देविका अरोरा ने कड़ी मेहनत और संतुलित दिनचर्या के दम पर सीबीएसई दसवीं परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ संगीत विशारद की तैयारी भी की और बिना किसी ट्यूशन के यह शानदार सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
देविका अरोरा ने लाए दसवीं में 99.4 प्रतिशत अंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सीबीएसई दसवीं का परिणाम आया है। बोर्ड ने अलग से कोई मेरिट सूची जारी नहीं की है। इंदौर में मनोरमागंज निवासी देविका अरोरा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

देविका ने तीन विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। रोचक बात यह है कि जब वह दसवीं की परीक्षा दे रही थी, तब उन्हें एक और परीक्षा की भी तैयारी करनी पड़ रही थी। छात्रा ने दोनों परीक्षाएं दीं। देविका बहुत अच्छा गाती है और वह दसवीं की पढ़ाई के साथ संगीत विशारद की परीक्षा भी दे रही थी।

विज्ञापन



इस बार उसकी परीक्षा भी दसवीं की परीक्षा के आसपास थी। छात्रा ने दोनों परीक्षाएं दीं। फिलहाल संगीत विशारद का परिणाम नहीं आया है, लेकिन देविका को उम्मीद है कि वह संगीत में भी कक्षा दसवीं की तरह बेहतर रिजल्ट देगी।
 

बगैर ट्यूशन के पाए 99 प्रतिशत
देविका इंदौर के सेंट रेफियल्स स्कूल की छात्रा है। उसने सालभर घर पर रहकर ही पढ़ाई की। वह बताती है कि मम्मी मिक्की और पिता भरत मुझे घर पर ही पढ़ाते थे। हर रोज मैं चार से पांच घंटे ही पढ़ाई के लिए देती थी। बाकी समय में मैं हारमोनियम पर संगीत का रियाज़ भी करती थी। इसके अलावा दोस्तों के साथ भी खेलती हूं। पढ़ाई को कभी तनाव की तरह नहीं लिया। देविका को गणित, नैतिक विज्ञान और एआई विषय में 100 में से 100 अंक आए हैं। देविका का कहना है कि पढ़ाई के साथ अपने शौक भी पूरे करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें