फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: शेयर बाजार में रातों-रात पैसे दोगुने करने का झांसा, 13 शातिर ठग गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 05:21 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के विजय नगर इलाके से यूपी पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर देशभर के निवेशकों से ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन
13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में रातों-रात दोगुना-तिगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश की ललितपुर साइबर क्राइम टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के जरिए देशभर के निवेशकों को अपना शिकार बना रहे थे।
विज्ञापन


नामी ब्रोकरेज कंपनी के नाम पर छल
पुलिस जांच के अनुसार गिरोह के सदस्य खुद को नामी ब्रोकरेज फर्म का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करते थे। झांसे में आने पर निवेशकों से नोकिया सिक्युरिटीज नाम का फर्जी ऐप डाउनलोड कराया जाता था। ऐप में जमा की गई राशि पर फर्जी मुनाफा दिखाया जाता था, लेकिन जब पीड़ित पैसे निकालने का प्रयास करते तो आरोपी संपर्क बंद कर देते थे।

उत्तर प्रदेश से इंदौर तक जुड़ी जांच की कड़ियां
ललितपुर थाने में दर्ज 70 हजार रुपये की ठगी की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन इंदौर में मिलने पर संयुक्त टीम ने दबिश देकर 13 आरोपियों को दबोच लिया। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि उनके बैंक खातों और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एक साल से सक्रिय गिरोह पर खुफिया तंत्र की लापरवाही
यह गिरोह पिछले करीब एक साल से इलाके में सक्रिय था, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसकी भनक नहीं लग सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने खुफिया स्क्वॉड को फटकार लगाई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार देश के और किन-किन शहरों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें