इंदौर में कोरोना के संक्रमित मिले।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर मेें दो माह बाद फिर कोरोना के दो नए रोगी मिले है। दोनो मां-बेटे है। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। सर्दी-बुखार और सिरदर्द के लक्षण आने के बाद मरीजों ने एक निजी लैब में जांच कराई थी।
दोनो फिलहाल होम क्वरंटनाइन है और स्वास्थ्य बेहतर हैै। स्वास्थ्य विभाग कांट्रेक्ट हिस्ट्री भी देख रहा है। दो माह पहले भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति मालदीव की यात्रा करने आए थे। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद रिपोर्ट पाॅजेटिव आई थी।
इंदौर मेें कोरोना के मरीज वर्ष 2020 तक सबसे ज्यादा पाए गए थे। सरकारी रिकार्ड मेें अब तक इंदौर मेें कोरोना सेे 1340 मौतें दर्ज है, जबकि इससे कही ज्यादा मौतें हो चुकी है।
डेंगू के रोज 15 से ज्यादा मरीज
इंदौर में डेंगू भी तेजी सेे फैल रहा है। शनिवार को 18 मरीज डेंगू के मिले थे। दो दिनों से 15 से ज्यादा मरीज सामने आ रहेे है। बाणगंगा, जूनी इंदौर, खजराना सहित अन्य क्षेत्र कोरोना के हाॅट स्पाॅट बने हैै। इंदौर मेें स्वाइन फ्लू से शनिवार देर रात एक प्रोफेसर की मौत हो चुकी है।