फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ड्रेनेज घोटाले को लेकर अब कांग्रेस ने खोला मोर्चा, निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 07:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि घोटाले के असली जिम्मेदार अभी भी बचे हुए है। यह संभव नहीं है कि इतनी बड़ी राशि के फर्जी बिल लगाकर पैसा निकाल लिया जाए और जिम्मेदारों को पता न चले। जांच के नाम पर भी लीपा पोती की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में हुए 100 करोड़ के ड्रेनेज घोटाले को लेकर अब कांग्रेस जागी है। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। ज्ञापन लेने जब निगमायुक्त नहीं आए तो कांग्रेस पार्षद निगमायुक्त के केबिन के बाहर जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन को देखते हुए परिसर में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि घोटाले के असली जिम्मेदार अभी भी बचे हुए है। यह संभव नहीं है कि इतनी बड़ी राशि के फर्जी बिल लगाकर पैसा निकाल लिया जाए और जिम्मेदारों को पता न चले। जांच के नाम पर भी लीपा पोती की जा रही है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचारियों की संपत्तियां जब्त कर उनसे पैसा वसूला जाना चाहिए। चौकसे ने कहा कि अब रोजाना शाम को घोटाले से जुड़े नए राज कांग्रेस पार्षद दल खोलेगा।
 

सोमवार को उन्होंने कुंदन नगर का मामला उठाया। जिसमें सड़क बनाए बगैैर दो फाइलें मंजूर कर दी गई। जून मेें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी। सोमवार को हुए प्रदर्शन में पूर्व विधायक अश्विन जोशी, राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, दीपू यादव, अनवर कादरी, सोनाली मिमरोट, प्रवक्ता अमित चौरसिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें