फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भागीरथपुरा के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, 11 जनवरी को आ सकते हैं राहुल गांधी

Sun, 04 Jan 2026 06:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 मध्य प्रदेश कांग्रेस इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदौर आएंगे। 11 जनवरी इसकी तारीख तय की गई है। आंदोलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां जीतू पटवारी ने शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने दूषित पेयजल के मामले में प्रदेश सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किए, लेकिन इंदौर में प्रदर्शन नहीं हुए, जबकि शनिवार को पुलिस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला के निवास पर पहरा लगाया था।

विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदौर आएंगे। 11 जनवरी इसकी तारीख तय की गई है। आंदोलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां प्रदेेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुरू कर दी है। वे रविवार को इंदौर आए और आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने में जुट गए है। गांधी भवन में उन्होंने इस बारे में एक बैठक भी ली है।

संघ ने भी फीडबैक पहुंचा
इस घटना पर आरएसएस की भी निगरानी है। संघ की एक बैठक शनिवार को हुई थी। अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को लेकर संघ तक भी शिकायतें पहुंची है। संघ ने भी इस मामले में अपना फीडबैक वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिया है। उधर भाजपा संगठन ने इस मामले को अब ज्यादा तूल देने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों को मना किया है।

शनिवार को जिस तरह से भागीरथपुरा में भाजपाई और कांग्रेसी आमने-सामने हुए। उसे भी संगठन ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद इंदौर में थे। उन्होंने मेयर पुष्य मित्र भार्गव, जलकार्य समिति प्रभारी बबलू शर्मा और पार्षद कमल वाघेला को अनावश्यक बयानबाजी करने के लिए मना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें