फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने वर्ग विशेष के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय किया

Wed, 09 Apr 2025 07:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बंगाल में हो रहे आंदोलनों के सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने वक्फ कानून का विरोध किया, उनके यहां ही क्यों आग लगी है। इससे कांग्रेस की साजिश बेनकाब हुई है। कांग्रेस ने वर्ग विशेष के वोटों के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को धार जिले के कुक्षी में जाने के लिए इंदौर विमानतल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने तो इस देश की आजादी के संघर्ष के साथ-साथ हमारे पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। तब राहुल गांधी के पूर्वज नेहरू को इसके लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया था और उन्होंने मना कर दिया था। दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है, गांधी परिवार आज भी राम मंदिर के दर्शन करने से बच रहा है। कांग्रेस अब सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलना चाहती है तो देर से ही सही दुरुस्त आई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ -सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर हमारी सरकारें देश भर में जनता की सेवा कर रही हैं, जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास की गंगा बह रही है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ी पर लगाए पौधे, सीवरेज के पानी से सींचेंगे, 10 करोड़ रुपए करेंगे खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में हो रहे आंदोलनों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने वक्फ कानून का विरोध किया, उनके वहां ही क्यों आग लगी है। इससे कांग्रेस की साजिश बेनकाब हुई है। कांग्रेस ने वर्ग विशेष के वोटों के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय किया। कुक्षी में दो आयोजनों में शामिल होने के बाद वे पर्यटन स्थल मांडू पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें