फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-जल संरक्षण के लिए हमारी सरकार ने सबसे ज्यादा काम किए

Sun, 11 May 2025 12:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जल ही जीवन है। देवी अहिल्या बाई ने भी कई क्षेत्रों मेें कुएं बावड़ी का निर्माण कराया। इंदौर जिलेे में देवी अहिल्या द्वारा बनाई गई बावड़ी का जीर्णोद्धार हमारी सरकार ने किया है। जनता भी जल सरंक्षण में सहभागी बन रही है।
विज्ञापन
विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर यात्रा पर आए। उन्होंने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने शिवरात्रि से जल गंगा सरंक्षण अभियान तीन माह के लिए चलाया है और उससे जनता जुड़ी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जल के मामले में सबसे ज्यादा काम हुए।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: इंदौर के स्टेडियम के बाद अब बांबे अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

हमारी सरकार ने जल गंगा संरक्षण अभियान, शिवरात्रि से चलाया है। हमारी सरकार ने जल के मामले में काफी काम किया है। विश्व के पहले नदी जोड़ो अभियान को अंजाम दिया। केन-बेतवा नदी जोड़ो, काली सिंध, पार्वती परियोजना के अलावा महाराष्ट्र सरकार के साथ तापी नदी के लिए भी काम किया है।


तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना के लिए हमने महाराष्ट्र सरकार के साथ करार किया है। इससे मध्य प्रदेशके किसानों को सिंचाई से फायदा होगा। महाराष्ट्र के किसानों को भी इस योजना का फायदा मिलेगा। हमे इस बात का भी संतोष है कि जल सरंक्षण से जुड़े दो आयोजनों में प्रधानमंत्री ने शामिल होकर सरकार को आशीर्वाद दिया है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जल ही जीवन है। देवी अहिल्या बाई ने भी कई क्षेत्रों मेें कुएं बावड़ी का निर्माण कराया। इंदौर जिलेे में देवी अहिल्या द्वारा बनाई गई बावड़ी का जीर्णोद्धार हमारी सरकार ने किया है। उसे भी मैं देखने जा रहा हुं। इंदौर की जनता भी जल सरंक्षण में सहभागी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें