फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-मराठा राजाओं के अतीत की पहचान मालवा है

Tue, 14 Oct 2025 11:22 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बताया गया कि जत्रा में जो स्टाॅल लगाए जाते है। वे गृहणियों द्वारा संचालित किए जाते है। इस अयोजन के बहाने उन्हे उद्यमिता की राह मिलती है। जत्रा में कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। देर रात तक लोगों ने व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन
जत्रा में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार को मराठी सोशल ग्रुप के चार दिवसीय जत्रा का समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह में वर्चुअली मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जुड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर में मीठी मीठी ठंड शुरू हो गई है। मराठी संस्कृति और व्यंजनों के रंग इस जत्रा में देखने को मिलते है। मालवा क्षेत्र में मराठा राजाओं की छाप है।

 

इंदौर में होलकर, देवास और धार में पंवार और उज्जैन सिंधिया राजपरिवार के अधीन था। यह इलाका मराठा राजाओं के अतीत की पहचान मालवा है। इन आयोजनों के बहाने संस्कृति को और गौरवशाली इतिहास याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि मराठी व्यंजनों की अलग बात है। पारंपरिक मराठी व्यंजन मुझे भी पसंद है। अगली बार जत्रा में भी उन व्यंजनों का लुत्फ लेने जरुर आऊंगा।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बताया गया कि जत्रा में जो स्टाॅल लगाए जाते है। वे गृहणियों द्वारा संचालित किए जाते है। इस अयोजन के बहाने उन्हे उद्यमिता की राह मिलती है। अंतिम दिन जत्रा में कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। देर रात तक लोगों ने मराठी व्यंजनों का स्वाद चखा। आयोजक सुधीर दांडेकर व राजेश शाह ने बताया कि चार दिन में छह लाख लोगों ने जत्रा में भाग लिया। आयोजन जीरो वेस्ट रखा गया था। स्टाॅलों पर बायोडिग्रेबल आयटम रखे गए थे। 12 टन कचरा चार दिन में रिसायकल कर खाद में तब्दील किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें