फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: छठ महापर्व- गुरुवार को डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य,इंदौर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर होगी पूजा

Wed, 06 Nov 2024 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पूर्वांचल समाज की संस्था के अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह और सचिव केके झा ने बताया कि छठ का व्रत मनाने वालों की संख्या शहर में बढ़ गई है। पहले शहर के कुछ स्थानों पर ही कुंड बनते थे, लेकिन अब अलग-अलग स्थानों पर पूजा के लिए कुंड बनाए गए है।
विज्ञापन
इंदौर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर होगी पूजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में छठ महापर्व के दूसरे दिन कई पविवारों ने निर्जल व्रत रखा। घर को पवित्र कर चूल्हे पर बने खरना प्रसाद बनाया गया। अब गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर प्रसाद अर्पण किया जाएगा।

 

इंदौर में विजय नगर, स्कीम-54, महालक्ष्मी नगर, निपानिया, पिपलियाहाना, तलावली चांदा, सिलिकाॅन सिटी, एरोड्रम रोड, बाणगंगा सहित डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर कुंड बनाए गए है। बुधवार का छठ महापर्व के दौरान छठ गीतों की गायिका शारदा सिन्हा को कई परिवारों ने श्रद्धाजंलि भी दी।

 

पूर्वांचल समाज की संस्था के अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह और सचिव केके झा ने बताया कि छठ का व्रत मनाने वालों की संख्या शहर में बढ़ गई है। पहले शहर के कुछ स्थानों पर ही कुंड बनते थे, लेकिन अब अलग-अलग स्थानों पर पूजा के लिए कुंड बनाए गए है। बुधवार को छठ का व्रत रखने वाले परिवारों ने घर में सफाई की।

 

पुरुष भी इस काम में जुटे थे। पूजन सामग्री खरीदने के बाद शाम को खरना प्रसाद बनाया गया। दिनभर व्रत रखने के बाद सूर्य भगवान की पूजा के बाद मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें