इंदौर में कन्फेक्शनरी कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में एक एनआरआई की शिकायत पर कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।
एनआईआई गौरव अहलावत के लंबे समय से एफआईआर की मांग कर रहे थे। उन्होंने कोर्ट में इस मामले में याचिका लगाई थी।गौरव की इंदौर में एक फैक्टरी है। उन्होंने जैसवानी पर फर्जी दस्तावेजों से फैक्टरी हड़पने के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि जैसवानी ने उनकी मां को भी धमकाने की कोशिश की। इसके बाद वे लगातार इस मामले को उठाते रहे और पुलिस को शिकायत करते रहे। जैसवानी मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक बताए जाते है।
रीगल टॉकीज पर धरना दे रहे थे एनआईआई
गौरव बीते दस दिनों से रीगल तिराहे पर धरना देकर बैठे थे और प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं कर रही थी,लेकिन कोर्ट के निर्देश के बाद लसूडि़या पुलिस हरकत में आई है और प्रकरण दर्ज किया।