फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में बस ड्रायवर अपनी ही बस के नीचे दबा, जैक फिसलने से हादसा

Sun, 16 Nov 2025 07:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना 30 वर्षीय सुमित राजपूत के साथ हुई। स्कूल की छुट्टी होने के कारण सुमित बस को देवगुराडि़या के गेरेज ले गया था। पांच जैक के जरिए बस को ऊंचा किया गया था। सुमित बस को करीब से देख रहा था। अभी अचानक जैक फिसल गए और बस अंसतुलित होकर सुमित पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक बस ड्रायवर की उसकी ही बस के नीचे दबने से मौत हो गई। गेरेज में बस का काम कराते समय जैक फिसलने के कारण यह हादसा हो गया। ड्रायवर बस के पास खड़ा था। तभी जैक फिसल गए और बस ड्रायवर पर गिर पड़ी। गेरेज के मैकेनिक व अन्य कर्मचारियों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

यह घटना 30 वर्षीय सुमित राजपूत के साथ हुई। वह एक निजी स्कूल में बस चलाता था। स्कूल की छुट्टी होने के कारण सुमित बस को देवगुराडि़या के गेरेज ले गया था। पांच जैक के जरिए बस को ऊंचा किया गया था। सुमित बस को करीब से देख रहा था। अभी अचानक जैक फिसल गए और बस अंसतुलित होकर सुमित पर गिर पड़ी।

 

वह मदद के लिए जोर से चिल्लाने लगा। काम कर रहे मैकेनिकों ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भारी भरकम बस सुमित के सीने पर गिर पड़ी थी। सुमित की मौत की सूचना मैकेनिक ने परिजनों को दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यदि इस हादसे में गेरेज मालिक की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें