फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जिंसी सड़क की जद में आ रहे चालीस से ज्यादा मकानों पर चले बुलड़ोजर, कई मकान पहले लोग खुद हटा चुके

Tue, 16 Jun 2026 10:40 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित 23 सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया गया है। बारिश से पहले नगर निगम ने बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जिंसी मार्ग पर बड़ी कार्रवाई के तहत कई मकान तोड़े गए।
विज्ञापन
जिंसी से हटाए बाधक निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम ने बारिश से पहले बाधक हिस्सों को तोड़ना शुरू कर दिया। छावनी, सदर बाजार के बाद मंगलवार को जिंसी मार्ग की बारी थी। मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई 80 फीट है, लेकिन नगर निगम फिलहाल 60 फीट चौड़ी सड़क बना रहा है।

विज्ञापन



तीन माह पहले नगर निगम के अफसरों ने सेंट्रल लाइन से नपती कर दोनों तरफ लाल निशान लगा दिए थे। किसी का दस फीट तो किसी का आठ फीट निर्माण प्रस्तावित सड़क चौड़ाई की जद में आ रहा था। कुछ परिवारों ने तो स्वेच्छा से ही बाधक निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन जिन लोगों ने मकान नहीं तोड़े, उन्हें हटाने का काम नगर निगम ने मंगलवार से शुरू किया।

आठ जेसीबी और 100 से ज्यादा श्रमिकों के साथ सुबह नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। उन्होंने लोगों से कहा कि घरों में रखा सामान हटा लें, इसके बाद जेसीबी से मकान तोड़े जाएंगे। मंगलवार को टीम पहुंची और बाधक मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया।

दो घंटे में चालीस से ज्यादा मकान तोड़े गए। इस काम को अंजाम देने से पहले सड़क की बिजली बंद कराई गई और सड़क के दोनों तरफ से यातायात भी रोका गया। पंद्रह दिन पहले लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहा तक निर्माण तोड़े जा चुके हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण से लोग वीआईपी मार्ग के बजाय जिंसी मार्ग से ही बड़ागणपति या रामबाग की तरफ जा सकेंगे। जिंसी मार्ग पर कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला का पुराना मकान भी बाधक बना हुआ है। वे भी मकान तोड़ने के लिए राजी हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

अगले सप्ताह नेहरू नगर के निर्माण टूटेंगे

नगर निगम अब नेहरू नगर से अटल द्वार तक बनाई जाने वाली सड़क के लिए भी बाधक निर्माण तोड़ने का काम शुरू करेगा। इस सड़क में 60 से ज्यादा निर्माण बाधक बने हुए हैं। पिछले दिनों रहवासियों ने मेयर से मुलाकात कर चौड़ाई कम करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें