फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर होंगे भाई विपिन के बयान, कोर्ट ने पूछा राजा को मोबाइल कब बंद हुआ था

Wed, 12 Nov 2025 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विपिन ने कोर्ट को बताया कि शिलांग में दोनों के लापता होने के बाद विपिन और सोनम का भाई गोविंद शिलांग आए थे। शिलांग थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2 जून को राजा का शव खाई में बरामद हुआ था, लेकिन सोनम नहीं मिली थी।
विज्ञापन
इंदौर के राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। इस केस में शिलांग के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राजा के भाई विपिन को पुलिस ने कोर्ट के समय बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन मंगलवार को बयान पूरे नहीं हो सके।

इस कारण अब 15 दिन बाद फिर बयान के लिए उन्हें शिलांग जाना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि 26 नंवबर को सुनवाई के लिए चार से पांच दिन का समय निकाल कर शिलांग आए। कोर्ट ने विपिन को बुधवार को भी बयान के लिए बुलाया था,लेकिन बुधवार को इंदौर के लिए उन्होंने फ्लाइट की बुकिंग कर रखी थी। इस कारण विपिन बुधवार को इंदौर आ गए।

विज्ञापन

 

ट्रायल के दौरान आरोपियों की तरफ के वकील भी कोर्ट में मौजूद थे। विपिन से कोर्ट ने पूछा कि शिलांग आने के बाद राजा का मोबाइल कब बंद हुआ था। आखिरी बार राजा और सोनम से कब बात हुई थी। इसके अलावा राजा और सोनम की सगाई और शादी के बारे में भी पूछा गया।


विपिन ने कोर्ट को बताया कि शिलांग में दोनों के लापता होने के बाद विपिन और सोनम का भाई गोविंद शिलांग आए थे। शिलांग थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2 जून को राजा का शव खाई में बरामद हुआ था, लेकिन सोनम नहीं मिली थी। राजा के शव के पास चाकू भी बरामद हुआ था। सिर में चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें