भाजपा नेे इंदौर लोकसभा सीट केे लिए दोबारा शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के बड़े नेता इंदौर खुलकर दावेदारी नहीं कर रहे है। टिकट चयन को लेकर स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक के बाद तैयार पैनल मेें दो नाम सबसे आगे है। जिसमें पहला नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और दूसरा नाम अक्षय बम का है।
पटवारी खुद चुनाव लड़ना नहीं चाहते है और वे अक्षय का नाम आगे कर रहे है। इंदौर मेें एक बड़े काॅलेज के संचालक अक्षय ने विधानसभा चुनाव में चार नंबर सीट से टिकट मांगा था, लेकिन तब उन्हें टिकट नहीं मिला था। दिल्ली में मध्य प्रदेश के बचे टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। दिल्ली की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी भी मौजूद है। इंदौर सहित प्रदेश की अन्य सीटों पर टिकट को लेकर जल्दी ही कांग्रेस घोषणा कर देगी।
पिछली बार पटवारी थे दावेदार
पिछले लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। तब इंदौर लोकसभा सीट से जीतू पटवारी ने दावेदारी जताई थी। पटवारी तब सरकार में मंत्री भी थे, हालांकि तब कांग्रेस ने पंकज संघवी को टिकट दिया था। अब संघवी भाजपा में आ चुके है। प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण वे पूरे प्रदेश में चुनावी दौरे करेंगे, इसलिए वे इंदौर लोकसभा सीट से इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते है, लेकिन इंदौर से पार्टी उनके पंसद के नेता को टिकट देगी।