फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बिल पास कराने के एवज में मांगे दस हजार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और मदद करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 06:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

झाबुआ में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी और उसके सहयोगी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निलंबन अवधि के वेतन के 2.30 लाख रुपये के बिल पास कराने के बदले अधिकारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विकासखंड शिक्षा अधिकारी और मदद करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने झाबुआ में रिश्वतखोरी के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी और उनके सहयोगी कर्मचारी पवन सिंह बिलवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैरागी ने एक कर्मचारी के निलंबन अवधि के वेतन के बिल पास कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन

 

दरअसल, संबंधित कर्मचारी को विभाग ने निलंबित कर दिया था। वह निलंबन अवधि के वेतन के रूप में 2 लाख 30 हजार रुपये की राशि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी से मंजूर कराना चाहता था। आरोप है कि बैरागी ने बिल पास करने के एवज में उससे 10 हजार रुपये मांगे। इसकी शिकायत कर्मचारी धूम सिंह पिता पुन सिंह ने लोकायुक्त विभाग से की थी।
 

शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम गुरुवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। आरोप है कि बैरागी ने धूम सिंह से रिश्वत की रकम कार्यालय के कर्मचारी पवन सिंह बिलवाल को देने के लिए कहा।

विज्ञापन

 

जैसे ही धूम सिंह ने केमिकल लगे नोट पवन सिंह बिलवाल को दिए और वह रकम गिनने लगा, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पवन सिंह ने बताया कि उसे विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने रुपये लेने के लिए कहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें