फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के भाजयुमो अध्यक्ष पर दो करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, बड़े नेताओं और पुलिस से की शिकायत

Tue, 28 May 2024 04:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इसकी शिकायत व्यास ने पुलिस कमिश्नर के अलावा मुख्यमंत्री को भी है। व्यास ने आरोप लगाया कि मिश्रा और गोयल ने किसी प्राॅपर्टी को खरीदने के लिए मुझसे दो करोड़ रुपये मांगे थे। यह भी कहा गया था कि बैंक लोन होने के बाद रुपये लौटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा पर उधारी पर पैसे लेकर नहीं लौटाने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित भाजपा के बड़े नेताओं को गई है। मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा और उपाध्यक्ष कपिल गोयल ने जयेश व्यास निवासी नारायण बाग से दो करोड़ रुपये उधार लिए थे।

विज्ञापन


बदले में 100 रुपये के स्टांप पर लिखा-पढ़ी की गई थी। एक स्टांप पर एक करोड़ जबकि चार स्टांप पर 25-25 लाख रुपये की लिखा पढ़ी की गई थी। गोयल ने चेक भी दिए थे, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। लेने देन की बात भी व्यास के साथ भाजपा कार्यालय में हुई थी। इसकी शिकायत व्यास ने पुलिस कमिश्नर के अलावा मुख्यमंत्री को भी की है। 
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रुपये लिए

व्यास ने आरोप लगाया कि मिश्रा और गोयल ने किसी प्राॅपर्टी को खरीदने के लिए मुझसे दो करोड़ रुपये मांगे थे। यह भी कहा गया था कि बैंक लोन होने के बाद रुपये लौटा दिए जाएंगे, लेकिन तय समय बाद भी रुपये नहीं लौटाए गए। व्यास ने कहा कि जब मैं बार-बार रुपये मांगने लगा तो मुझे मिश्रा ने धमकियां देना शुरू कर दी। जो चेक दिए थे। वह भी मैंने बैंक में लगाए, लेकिन वह बाउंस हो गए। रुपये नहीं लौटाने के बाद मुझे शिकायत करने पर मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप बेबुनियाद : मिश्रा
इस मामले में भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। गोयल से जयेश का लेनेदेन हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें