इंदौर में भारतीय जनता पार्टी में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे विधानसभा के मंडलों में अपनी टीम तैयार नहीं कर पाए। 36 मंडलों में अध्यक्षों की सूची पर मंथन गुरुवार को भी जारी रहा और सूची घोषित नहीं हो पाई, जबकि ग्रामीण भाजपा ने सभी मंडलों मेें अपने अध्यक्ष तय कर लिए है और शाम को सूची भी घोषित हो गई।
भाजपा केे मंडल अध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय विधायक अपनी पसंद के नेता बैठाना चाहते है, लेकिन कुछ मंडलों पर दूसरे जनप्रतिनिधियों का भी दबाव है। तीन,पांच और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा माथापच्ची चल रही है।
दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमेश मेंदाला ने जिन नामों का आगे बढ़ाया है, उस पर कोई विवाद सामने नहीं आया। इस क्षेत्र के सभी मंडलों के नामों पर बुधवार रात रायशुमारी की बैैठक में सहमति बन गई। एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में पुराने मंडल अध्यक्ष फिर से पद चाहते है, लेकिन क्षेत्रीय विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नए चेहरों को मौका देने की पैरवी की है। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में गोपी नेमा,आकाश विजयवर्गीय के समर्थक भी मंडल अध्यक्ष पद के लिए जोर लगा रहे है,जबकि विधायक गोलू शुक्ला अपनी टीम बनाने पर जोर दे रहे है।
इस विधानसभा के एक मंडल में सहमति नहीं बन पा रही है। पांच और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में सांसद शंकर लालवानी और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से जुड़े नेता भी मंडल अध्यक्ष बनना चाहते है,जबकि महेंद्र हार्डिया अपनी पुरानी टीम पर ही भरोसा कर रहे हैै।
ग्रामीण क्षेत्र के सभी 16 जिलों में मंडल अध्यक्ष घोषित
भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने सांवेर मंडल में तुफान सिंह, पालिया मंडल में शिवपाल चावड़ा,शिप्रा मंडल में रवि वाजपेयी,खुडैल मंडल में विष्णु चौधरी, कोदरिया मंडल में महेेश यादव, महू मंडल में रुपेश वाघमोड़े, महूगांव मंंडल में मुकेश पाटीदार, मानपुर मंडल मेें संजय मीणा, देपालपुर मंडल में देवकरण दरबार, गौतमपुरा मंडल में राजू जाट, बेटमा में सोहन सिंह चौहान, हातोद मंडल मेें सुनील जाधव, राऊ में सुरेंद्र मंडले, राऊ ग्रामीण मंडल में रवि चौधरी और राऊ केे पाटीदार मंडल में मुरली व्यास को मंडल अध्यक्ष बनाया है।