फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: चैंबर की गैप में फंसा बाइक का पहिया, पति के साथ लौट रही महिला की मौत

Sat, 05 Apr 2025 05:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी भारती के साथ गीता भवन गए थे। वे पत्नी को थेरेपी करा कर लौट रही थे। सेंटपाल स्कूल के समीप सड़क पर चैंबर के पास में बाइक का अगला पहिया गया और बाइक असंतुलित हो गई। बाइक सहित दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पलासिया क्षेत्र की है। बाइक का पहिया चैंबर की गैंप में फंसा। पति बाइक को संभाल नहीं पाया और बाइक सहित दोनों सड़क पर गिर पड़ेे। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:भोपाल में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों पर कब्जा करने वाले जाएंगे जेल,सांसद बोले-नेताओं के नाम होंगे उजागर

 

पलासिया पुलिस के अनुसार दुधिया निवासी नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी भारती के साथ गीता भवन गए थे। वे पत्नी को थेरेपी करा कर लौट रही थी। सेंटपाल स्कूल के समीप सड़क पर चैंबर के पास में बाइक का अगला पहिया गया और बाइक असंतुलित हो गई। बाइक सहित दोनो सड़क पर गिर पड़े भारती के सिर पर गंभीर चोट हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


रहवासियों ने बताया कि सड़क पर कई चैंबर भी है और भारी वाहनों जब उसके आसपास से गुजरते है तो चैंबर का हिस्सा धंस जाता है और गैप आ जाती है। वही गैप हादसे की वजह बनी। पहले भी इस कारण कई वाहन चालक गिर चुके है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें