फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:देवी अहिल्याबाई के पुण्य स्मरण पर भजन स्पर्धा, गूंजा विठ्ठल-विठ्ठल विट्ठला.. भजन,नाचे श्रोता

Mon, 04 Aug 2025 08:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्पर्धा में शहर के अलग-अलग स्थानों से भजन मंडल शामिल हुए। इसमे प्रथम स्वराई भजन मंडल, दि्वतीय श्रीकृपा भजन मंडल और तृतीय स्थान पर आनंद भजन मंडल रहे। इन्हें गांधी हाॅल में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
भजन मंडल प्रस्तुती देते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्या बाई के पुण्य स्मरण पर क्लर्क काॅलोनी के रामदास समर्थ मंडल के मंदिर प्रांगण में भजन स्पर्धा रविवार को आयोजित हुई। जिसमें 23 भजन मंडलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। हाॅल में जब विठ्ठल-विट्ठल विट्ठला.. भजन गूंजा तो श्रोता भी भक्ति भाव में नाच उठे। तीन घंटे तक अलग-अलग विधा के भजन प्रस्तुत हुए।

 

स्पर्धा संयोजक प्रकाश खानवलकर, अशोक घुमनर ने बताया कि स्पर्धा में शहर के अलग-अलग स्थानों से भजन मंडल शामिल हुए। इसमे प्रथम स्वराई भजन मंडल, दि्वतीय श्रीकृपा भजन मंडल और तृतीय स्थान पर आनंद भजन मंडल रहे। इन्हे गांधी हाॅल में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

 

स्पर्धा में पाऊल भजन, कबीर भजन, अंभग सहित अलग-अलग विधा के भजनों की प्रस्तुति दी गई। स्पर्धा में महामंडलेश्वर नितिन दास महाराज, पार्षद सुनीता चौखंडे, विनिता मोर्य भी अतिथि के रुप में मौजूद रहे। आभार शरयु वाघमारे ने माना। देवी अहिल्या बाई के पुण्य स्मरण समारोह की कड़ी में छह अगस्त को सुबह 11 बजे वैष्णव स्कूल राजमोहल्ला में लोक नृत्य स्पर्धा का आयोजन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें