फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अश्वनी कुमार बने रेलवे रतलाम मंडल के 54 वें रेल प्रबंधक

Wed, 01 Jan 2025 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रतलाम मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदस्थ होने से पहले कुमार मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(यात्री प्रबंधन) के पद पर पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्वर में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उनका पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
कुमार ने किया पदभार ग्रहण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अश्वनी कुमार ने बुधवार को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 54वें मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कुमार भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

विज्ञापन

उनकी पहली नियुक्ति पूर्व रेलवे में हुई थी। पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे व उत्तर रेलवे में परिचालन, वाणिज्य, विजिलेंस एवं संरक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देने के अलावा दिल्ली मेट्रो एवं क्रिस(सीआरआईएस) में महाप्रबंधक के पद को भी रह चुके है।

कुमार ने आईआईटी दिल्ली से बी.टेक की स्नातक उपाधि के अलावा नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर एंड मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (एमआईटी यूएसए) से अर्बन ट्रांस्पोर्टेशन में पीएचडी की उपाधि ली है।

रतलाम मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदस्थ होने से पहले कुमार मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(यात्री प्रबंधन) के पद पर पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्वर में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उनका पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें