फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियां शुरू, आईडीए बोर्ड अध्यक्ष का मामला होल्ड पर

Sun, 26 Apr 2026 08:06 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों का दौर शुरू होते ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खासकर इंदौर और भोपाल के प्राधिकरण बोर्ड को लेकर भाजपा के भीतर खींचतान साफ नजर आ रही है, जहां नेताओं को साधने और संतुलन बनाने की कवायद जारी है।
विज्ञापन
इंदौर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के निगम-मंडलों पर सरकार ने नियुक्तियां शुरू कर दी हैं और इस बहाने भाजपा अपने नेताओं को उपकृत कर रही है। सबसे ज्यादा घमासान इंदौर और भोपाल के प्राधिकरण बोर्ड पर है। इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के लिए भाजपा नेता हरिनारायण यादव का नाम लगभग तय है, लेकिन घोषणा नहीं हो पाई है। दोनों शहरों के प्राधिकरणों का मामला फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

विज्ञापन

 

संगठन की मंशा है कि अध्यक्ष के साथ दोनों शहरों के प्राधिकरणों में राजनीतिक बोर्ड का गठन भी साथ ही हो जाए। इस कारण उन नामों पर मंथन चल रहा है। वैसे भी भाजपा सरकार का ढाई वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है। वरिष्ठ नेताओं की मंशा है कि बोर्ड में अन्य नेताओं को भी पद देकर उपकृत किया जाए।

दो बार बोर्ड में रह चुके हैं यादव

भाजपा नेता हरिनारायण यादव की गिनती मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों में होती है। वे 90 के दशक में एलआईजी वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन विपिन खुजनेरी से वे चुनाव जीत नहीं पाए थे। बाद में वे दो बार इंदौर विकास प्राधिकरण बोर्ड में उपाध्यक्ष और संचालक के तौर पर नियुक्त हुए, लेकिन इस बार वे अध्यक्ष बनना चाहते हैं।
 

यादव के अलावा मुकेश राजावत और दीपक जैन (टीनू) का नाम भी चर्चा में है। जैन को इस बार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में नहीं लिया गया। माना जा रहा है कि संगठन ने उनके बारे में कुछ और सोच रखा है। इस कारण जैन का दावा भी मजबूत माना जा रहा है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को जिम्मेदारी

इंदौर विकास प्राधिकरण का यदि राजनीतिक बोर्ड बनता है, तो उसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुछ नेताओं को स्थान मिल सकता है। इसके अलावा स्वप्निल कोठारी का नाम भी युवा आयोग के अध्यक्ष के लिए चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें