फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: ओंकारेश्वर में प्राचीन घाटों व प्राकृतिक चट्टानों को तोड़ा, कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी

Mon, 05 Oct 2026 08:08 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच ओंकारेश्वर में विकास कार्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नए घाट बनाने के लिए प्राचीन घाटों और प्राकृतिक चट्टानों को तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए इंदौर के अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है और काम रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
प्राचीन घाटों व प्राकृतिक चट्टानों को तोड़ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहस्थ मेले को देखते हुए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नए घाट बनाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इसके लिए प्राकृतिक चट्टानों और प्राचीन घाटों को तोड़े जाने से कई लोग नाराज हैं। इसे लेकर इंदौर के कुछ वकील जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में संभागायुक्त भास्कर लक्षकार को ज्ञापन भी दिया गया।

विज्ञापन

 

ज्ञापन में कहा गया है कि नर्मदा किनारे सैकड़ों साल पहले बनाए गए प्राचीन घाटों को तोड़कर नए घाट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्राकृतिक चट्टानें नदी में तेज बहाव के दौरान मिट्टी के कटाव को रोकती हैं, लेकिन निर्माण एजेंसियां उन्हें भी तोड़ रही हैं। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुराने घाटों को तोड़े जाने के प्रमाण भी वकीलों ने पेश किए हैं। उनका कहना है कि इससे ओंकारेश्वर की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान प्रभावित होने की आशंका है।
 

अधिवक्ताओं का कहना है कि ओंकारेश्वर की पहचान केवल ज्योतिर्लिंग मंदिर तक सीमित नहीं है, बल्कि ओंकार पर्वत, मां नर्मदा, प्राचीन घाट और परिक्रमा मार्ग इस तीर्थ की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा के अभिन्न अंग हैं।

विज्ञापन

 

अधिवक्ताओं के संगठन ने निर्माण कार्यों की जांच कराने, पर्यावरणीय और विरासत संबंधी प्रभावों का परीक्षण करने तथा जांच पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है।वकीलों ने कहा कि यदि जल्द ही निर्माण कार्यों पर रोक नहीं लगाई गई तो इंदौर अधिवक्ता संघ इस मामले को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा। बता दें कि सिंहस्थ मेले के दौरान उज्जैन के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर भी पहुंचेंगे। इसी कारण वहां भी एक साथ कई विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें