फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : इंदौर में11 घंटे की सर्जरी, सिर का कैंसर निकाला, फिर टाइटेनियम धातु से बना खोपड़ी का हिस्सा जोड़ा

Thu, 24 Sep 2026 11:32 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आयुष्मान योजना के तहत कैंसर से जूझ रहे एक मरीज की बेहद जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। करीब 11 घंटे चली इस सर्जरी में कैंसर से प्रभावित खोपड़ी की हड्डी को हटाकर टाइटेनियम मेश से उसे नया आकार दिया गया।
विज्ञापन
इंदौर में 11 घंटे की सर्जरी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिर के कैंसर से परेशान एक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड से इंदौर के एक अस्पताल में आपरेशन हुआ। मरीज की सर्जरी 11 घंटे चली। सिर से कैंसर की गांठे निकाली गांठ के कारण खोपड़ा का पिछला हिस्सा भी खराब हो गया था। उसे हटाकर टाइटेनियम धातु का हिस्सा खोपड़ी में फिट किया गया।

विज्ञापन


रोगी की दो बार कैंसर की सर्जरी हुई थी, लेकिन कैंसर फिर लौट आया था। इस बार ट्यूमर खोपड़ी की हड्डी तक पहुंच चुका था। इस कारण यह सर्जरी काफी जटिल हो गई थी। एक चुनौती यह भी थी कि मरीज के दिल की क्षमता भी कम थी, इस कारण देर तक बेहोश रखर सर्जरी करना भी जौखिम था।


मरीज की हृदय क्षमता भी काफी कम थी। टाइटेनियम मेश से खोपड़ी को नया आकार दिया गया और शरीर की पीठ से मांसपेशी का फ्लैप लेकर सिर के हिस्से को ढंका गया। विशेषज्ञों ने कैंसर सर्जरी, न्यूरोसर्जरी और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी को एक साथ करने की योजना बनाई अायुष्मान योजना के कारण यह सर्जरी मुफ्त में हुई। इससे परिजन को इलाज में पूरी राहत मिली।

कैंसर के साथ नष्ट हड्डी भी हटाई

सर्जरी में न्यूरोसर्जन डॉ. क्षितिज अपूर्व निगम ने बताया कि कैंसर से प्रभावित ऑक्सिपिटल हड्डी के हिस्से को भी हटाया गया। इसके बाद खोपड़ी की संरचना को दोबारा तैयार करने के लिए टाइटेनियम मेश क्रेनियोप्लास्टी की गई।कैंसर से प्रभावित ऑक्सिपिटल हड्डी का हिस्सा भी हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें