फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : संगठन विस्तार के साथ समाजों में भी पैठ बनाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Thu, 29 Oct 2026 01:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरएसएस के एकत्रीकरण में दिए गए संदेश के बहाने स्वयंसेवकों के साथ आने वाले वर्षों की रणनीति भी साझा की। स्वयंसेवकों से कहा गया कि संघ अब सिर्फ शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर नहीं देगा, बल्कि समाज के बीच पहुंच बनाएगा।
विज्ञापन
डेली कॉलेज में आयोजित एकत्रीकरण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस ने शताब्दी वर्ष के समापन के मौके पर हुए एकत्रीकरण में दिए गए संदेश के बहाने स्वयंसेवकों के साथ आने वाले वर्षों की रणनीति भी साझा की। इसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। स्वयंसेवकों से कहा गया कि संघ अब सिर्फ शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर नहीं देगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक स्तर पर अपनी पहुंच बनाएगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश में बने माहौल को केस स्टडी के रूप में पेश करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उस दौरान स्वयंसेवकों ने देश की आधी आबादी से संपर्क किया था और इसका असर देशभर में देखने को मिला था।

विज्ञापन

 

भाषण में कही गईं पांच महत्वपूर्ण बातें

हालिया आंदोलनों पर जताई चिंता

शताब्दी वर्ष के दौरान दिए गए भाषण में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए आंदोलनों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया। हालांकि, यह कहा गया कि कुछ शक्तियां आंदोलनों के जरिए समाज के विचारों को बदलने की कोशिश कर रही हैं। इससे निपटने के लिए देश में राष्ट्र के विचार का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें