फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में हादसा: झाबुआ से मीटिंग में आ रहे 2 मैनेजरों की दर्दनाक मौत, क्रेन ने मारी टक्कर

Sat, 31 Oct 2026 03:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एयरपोर्ट रोड स्थित नावदापंथ ब्रिज के पास शुक्रवार रात क्रेन की टक्कर से बाइक सवार 2 फाइनेंस कंपनी मैनेजरों की मौत हो गई। दोनों झाबुआ से मीटिंग में आ रहे थे और साथियों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर नावदापंथ ब्रिज के पास शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। शनिवार दोपहर दोनों के शवों का अलग-अलग अस्पतालों में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


इंतजार के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 4 लोग 2 बाइकों से झाबुआ से इंदौर में आयोजित एक मीटिंग में शामिल होने आ रहे थे। रास्ते में 2 साथी पीछे रह गए, तो दोनों युवकों ने अपनी बाइक खड़ी की और उनका इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार क्रेन वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथियों ने पहुंचाया अस्पताल
पीछे आ रहे 2 अन्य साथियों ने हादसे को अपनी आंखों से देखा। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


शाजापुर जिले के रहने वाले थे मृतक
मृतकों की पहचान रोहित मीणा निवासी सुगांव और नौशाद निवासी शाजापुर जिले के करई के पास स्थित गांव के रूप में हुई है। रोहित का शव एमवाय अस्पताल और नौशाद का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जांच में जुटी पुलिस
साथ काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे चंदन नगर थाने पहुंचे और फिर अस्पताल आए। हादसे की खबर मिलते ही कंपनी के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें