फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आंदोलन समाप्त, फैक्टरियां खुलीं, सामान्य हालातों की तरफ लौटने लगा पीथमपुर

Sat, 04 Jan 2025 07:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उपनगरीय बसों की आवाजाही भी स्टैंड पर शुरू हो गई। यहां पुलिस बल जरूर तैनात रहा, लेकिन हालत सामान्य दिखे। आपको बता दे कि पीथमपुर बंद के दौरान शुक्रवार को भीड़ ने जगह जगह पथराव किए और चक्का जाम हुआ। पूरा पीथमपुर बंद रहा।
विज्ञापन
पीथमपुर मेें बस स्टैंड में बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से पीथमपुर आए जहरीले कचरे को लेकर जारी विरोध शनिवार को थम गया।पीथमपुर में रात को धरना समाप्त हो गया और प्रदर्शनकारी अपने घरों की तरफ लौट गए। अफसरों ने आश्वासन दिया है कि कचरा फिलहाल नहीं जलाया जाएगा।

विज्ञापन



 

फैक्टरी में पथराव की घटना को छोड़कर पीथमपुर में शनिवार को कही कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। दोपहर मेें अफसरों ने पीथमपुर के लोगों के साथ एक बैठक की और उन्होंने सरकार के फैसले और कोर्ट की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

शनिवार को पीथमपुर में बाजार और फैक्ट्रियां खुली नजर आई। व्यापारियों ने दुकानें खोली और सड़कों पर भी सामान्य आवाजाही नजर आई। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहे बस स्टैंड पर शनिवार को यात्री नजर आए।

उपनगरीय बसों की आवाजाही भी स्टैंड पर शुरू हो गई। यहां पुलिस बल जरूर तैनात रहा, लेकिन हालत सामान्य दिखे। आपको बता दे कि पीथमपुर बंद के दौरान शुक्रवार को भीड़ ने जगह जगह पथराव किए और चक्का जाम हुआ। पूरा पीथमपुर बंद रहा। दो युवकों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास भी किया। दोनों इंदौर के अस्पताल में भर्ती है।

पीथमपुर में तैनात है आसपास के जिलों का पुलिस बल 

  • धरना समाप्त हुआ, अफसरों ने आश्वासन दिया है कि कचरा फिलहाल नहीं जलाया जाएगा। जनविरोध की स्थिति से हाईकोर्ट को अवगत कराया जाएगा।
  • फिलहाल पीथमपुर में पुलिस बल जगह जगह तैनात है।
  • रामकी कंपनी के आसपास पुलिस बल तैनात रखा गया है। परिसर में कचरे से भरे कंटेनर खड़े किए गए है।
  • फैक्ट्रियां भी खुल गई है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या रोज की तुलना में कम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें