फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीपीएससीः बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी, परीक्षा हॉल में सिर्फ इन 4 चीजों को ले जाने की इजाजत

Sat, 31 Oct 2026 06:59 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में 1 नवंबर 2026 को 39 केंद्रों पर 15,924 अभ्यर्थी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा देंगे। सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
एमपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 की परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक ही सत्र में संपन्न होगी। परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए इंदौर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


इंदौर शहर में इस परीक्षा के संचालन के लिए कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 15,924 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। आयोग ने परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़े कदम उठाए हैं।

केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा और जांच प्रणाली
परीक्षार्थियों की सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) के जरिए तलाशी और वीओआईपी की व्यवस्था शामिल की गई है। इस पूरी प्रक्रिया के संचालन का जिम्मा आयोग द्वारा अनुबंधित एजेंसी एसपीए को सौंपा गया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए समय और सामग्री संबंधी निर्देश
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के तय समय से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक किया गया है। परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर केवल बॉलपेन, एक पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और अपना पहचान पत्र ले जाने की अनुमति दी जाएगी। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी अपने साथ आवश्यक दवाइयां रख सकेंगे।

परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुओं की पूरी सूची प्रदर्शित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा से जुड़ी जानकारियों और जांच प्रक्रिया की सूचना अभ्यर्थियों तक समय रहते पहुंचाई जाए ताकि अनुशासन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें