फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा- रामलखन फिल्म का डाॅयलाग बैडमेन अब मेरी पहचान बन गया

Tue, 05 May 2026 09:42 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 मशहूर बैडमैन गुलशन ग्रोवर ने  करियर के यादगार किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म राम लखन का उनका चर्चित डायलॉग बैडमैन कैसे उनकी पहचान बन गया। उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड के कामकाज के फर्क, बदलते विलेन किरदार और अपनी फिटनेस का राज भी साझा किया।
विज्ञापन
अभिनेता गुलशन ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता गुलशन ग्रोवर इंदौर में थे। उन्होंने कहा कि फिल्म राम लखन का डायलॉग “बैडमैन” अब उनकी पहचान बन चुका है। जब इस फिल्म का रोल सुनाने के लिए निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें घर बुलाया, तो शुरुआत में रोल के बारे में कुछ नहीं बताया। लौटते समय जब वे लिफ्ट के पास पहुंचे, तब उन्होंने कहा कि जब भी उनका शॉट आए, उन्हें “बैडमैन” कहना है। फिल्म रिलीज होने के बाद उनका यह डायलॉग सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

विज्ञापन

गुलशन ग्रोवर ने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के निर्माण के अंतर को बताते हुए कहा कि वहां फिल्म की स्क्रिप्ट सभी विभागों को पहले ही दे दी जाती है, ताकि वे उसके अनुसार तैयारी कर सकें। इसके अलावा यूनिट के सभी सदस्य अपने सुझाव निर्देशक को दे सकते हैं। जंगल बुक की शूटिंग के दौरान मेकअप टीम के हेड की आपत्ति के बाद निर्देशक ने शूटिंग के समय में बदलाव भी किया था।
 

फिल्मों में विलेन के रोल में हो रहे बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि बदलाव जिंदगी का हिस्सा है और इससे बचा नहीं जा सकता। अब विलेन के किरदार में उनके व्यक्तित्व के दूसरे पक्ष को भी उभारा जाता है। इस तरह इन किरदारों को और अधिक सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। पत्रकारों से चर्चा के बाद उन्होंने जेके इंटरप्राइजेस कंपनी के साथ ब्रांड एंबेसेटर बनने का अनुबंध भी किया।  

70 साल में भी फिट हूं

विज्ञापन

गुलशन ग्रोवर ने कहा कि वे 70 साल के हैं और अनिल कपूर की तरह फिट हैं, क्योंकि वे रोज एक घंटा व्यायाम करते हैं। इसके अलावा वे नियंत्रित डाइट का भी ध्यान रखते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें