फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को चप्पलों से पीटा, युवकों ने लात-घूसे मारे

Thu, 03 Sep 2026 08:38 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सड़क पर महिला से बदसलूकी करने वाले युवक की लोगों ने पिटाई कर दी अौर उसे पुलिस के सुपर्द कर दिया। महिला ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। वह महिला को जबरन वाहन पर बैठा रहा था।

विज्ञापन
इंदौर महिला के साथ छेड़छाड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में छेड़छाड़ के आरोपी की जनता ने जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक अर्धनग्न अवस्था में हाथ जोड़कर मारपीट न करने की मिन्नते मांग रहा था। घटना रावजी बाजार क्षेत्र की है। बुधवार को एक महिला पैदल जा रही थी। इस बीच असलम खान नामक युवक गाड़ी लेकर आया और महिला से गाड़ी में बैठने की जिद करने लगा।

विज्ञापन


महिला की उससे पहले से पहचान थी। महिला ने जाने से इनकार कर दिया तो वह उसे पकड़ कर जबरन बैठाने की कोशिश करने लगा। इस बीच महिला ने चिल्ला कर मदद मांगी। वहां लोग एकत्र हुए। इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।


उन्होंने असलम की पिटाई शुरू कर दी। मारते हुए उसके कपड़े भी उतार दिए। महिलाओं ने चप्पलों से युवक की पिटाई की, तो युवकों ने लात घूंसे चलाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



बताते है कि आरोपी और महिला की दोस्ती थी। महिला की दूसरी जगह शादी हो गई तो उसने बात बंद कर दी। इस बीच बुधवार को महिला उसे दिखाई दी तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और गाड़ी में बैठने का बोलता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को शाम को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि उसने बात बंद कर दी थी, फिर भी वह परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें