फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जन्मदिन के दिन युवक ने लगा ली फांसी, दोस्तों के काॅल नहीं उठाए तो पता चला

Fri, 11 Apr 2025 04:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वह इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रही था। किराए के रुम लेकर वह रुम पार्टनरों के साथ रहता था। जिस दिन उसने फांसी लगाई। उसका रुम पार्टनर गांव गया हुआ था। आशीष धार जिले के धरमपुरी के किसान परिवार का था। उसकी दो बहनें भी है। 
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक युवक ने आत्महत्या के लिए अपने बर्थ डे का दिन चुना। जब दोस्तों ने उसे बर्थ डे विश करने के लिए काॅल किया और उसने उसे रिसीव नहीं किया तो शंका हुई। घर जाकर देखा तो युवक फांसी पर लटका हुआ था। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने रुम का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर की हवा सबसे जहरीली, हर सांस में छुपा है खतरा !

युवक का नाम आशीष पिता चैन सिंह निवासी गणेश नगर है। उनसे आत्महत्या क्यों की। इसका पता नहीं चला है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें उसने वजह नहीं बताई। सुसाइड नोट में उनसे आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया।

 

वह इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रही था। किराए के रुम लेकर वह रुम पार्टनरों के साथ रहता था। जिस दिन उसने फांसी लगाई। उसका रुम पार्टनर गांव गया हुआ था। आशीष धार जिले के धरमपुरी के किसान परिवार का था। उसकी दो बहनें भी है। वह परिवार में बड़ा बेटा था। वह चार साल से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को उसका जन्मदिन था। सुबह वह दोस्तों से मिला था तो दोस्तों ने उससे पार्टी का भी कहा था। दोस्तों ने बताया कि उसने कभी भी किस तरह के तनाव का जिक्र नहीं किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें