फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तीन साल का मासूम बालकनी से गिरा, मन्नतों के बाद हुआ था बेटा

Fri, 25 Jul 2025 07:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना आजाद नगर क्षेत्र के शिवनगर की है। यहां रहने वाले अनिल कासलीवाल के तीन साल का बेटे रियांश अपनी बहन के साथ बालकनी में खेल रहा था। बहन कुछ देर के लिए कमरे में चली गई तो रियांश बालकनी के गैप से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
तीन साल के बच्चे की गिरने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में बालकनी से गिरने के कारण तीन साल के मासूम की मौत हो गई। वह पहली मंजिल पर खेल रहा था और बालकनी के गैप से निकल कर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन सिर पर अंदरुनी चोट होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


बच्चे को नीचे गिरते देख आसपास के लोगों ने परिजनों को आवाज देकर नीचे बुलाया। परिजन दौड़ते हुए नीचे पहुंचे और रियांश को पहले एक निजी अस्पताल ले गए।

वहां डाक्टरों ने कहा कि बड़े अस्पताल में ले जाए। दो निजी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने के बाद आखिरकार परिजन बच्चे को एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे, लेकिन हादसा होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम किया। रियांश परिवार में इकलौती संतान थी और मन्नतों के बाद उसका जन्म हुआ था। उसकी मौत से परिवार काफी दुखी है। रियांश का शव गांव ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें